फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Told researchers about the importance of scientific research

Kangra News: शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक अनुसंधान का महत्व बताया

Thu, 08 May 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Told researchers about the importance of scientific research
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। राष्ट्रीय कार्यशाला तकनीकी अनुसंधान पद्धति एवं अनुसंधान में उन्नत सांख्यिकी का आयोजन हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में किया गया। यह कार्यशाला सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स द्वारा हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी के सहयोग से आयोजित की गई।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य प्रतिभागियों विशेषकर विद्यार्थियों एवं प्रारंभिक स्तर के शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आंकड़ा-आधारित अनुसंधान के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान करना रहा। इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को प्रयोगात्मक डिजाइन, डेटा संग्रहण तथा सांख्यिकीय विश्लेषण में उन्नत उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

व्याख्यानों एवं सजीव प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों ने बायोस्टेटिस्टिकल मॉडल, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन तकनीकें एवं समसामयिक अनुसंधान समस्याओं से संबंधित बायोइन्फॉर्मेटिक्स वर्कफ्लो के प्रयोग को सीखा। ड्रग डिस्कवरी, आणविक जीवविज्ञान, मेटाजीनोमिक्स एवं न्यूट्रास्युटिकल संरचना पर आधारित सत्रों में छात्रों को अंतर्विषयक शोध पद्धतियों से अवगत कराया। प्रो. पीआर सुधाकरन, डॉ. ए. जयकुमारन नायर तथा डॉ. चांदनी सिद्धू जैसे प्रख्यात वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इसमें प्रयोगशाला प्रोटोकॉल, उच्च-प्रवाह डेटा विश्लेषण तथा वैज्ञानिक संप्रेषण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed