फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   To watch IPL match, you will have to come via Sheela-Daadi, return will be via Sakoh

Kangra News: आईपीएल मैच देखने के लिए वाया शीला-दाड़ी आना होगा, सकोह से होगी वापसी

Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
To watch IPL match, you will have to come via Sheela-Daadi, return will be via Sakoh
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच के चलते सुबह 09:00 बजे से वनवे व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसी दिन नीट परीक्षा भी है। इसके चलते कांगड़ा पुलिस ने यह निर्णय लिया है। सुबह के समय वाहनों की आवाजाही कम रही तो इस व्यवस्था को 11:00 बजे तक लागू किया जा सकता है। इसके तहत कांगड़ा से धर्मशाला आने वाले बसें और अन्य वाहन वाया शीला-दाड़ी होकर आएंगे। वहीं, वाहनों के वापस जाने का रूट वाया सकोह रहेगा। धर्मशाला में नीट की परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को इसमें एडमिट कार्ड दिखाने पर छूट रहेगी। साथ ही इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने जाने वाले लोगों को भी छूट रहेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के आवाजाही के दौरान स्टेडियम-आईटीआई-कंडी रोड पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

आठ सेक्टर बनाए, 900 जवान होंगे तैनात : एसपी
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इस बार नया सेक्टर भी बनाया गया है। इसमें कालापुल से धर्मकोट तक नया सेक्टर बनाया गया है। इस बार गगल एयरपोर्ट से धर्मकोट तक आठ ट्रैफिक सेक्टर होंगे, जबकि स्टेडियम में चार सेक्टर बनाए हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस थाना-चौकियों के स्टाफ के अलावा 900 के करीब अतिरिक्त होमगार्ड और पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। मैच के दिन धर्मशाला शहर की सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एक घंटा पहले पहुंचे नीट के परीक्षार्थी
एसपी ने कहा कि रविवार को नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र तक छोड़ने की छूट रहेगी लेकिन उनके वाहनों को अन्य स्थानों पर पार्क करवाया जाएगा। साथ ही परीक्षा के उपरांत इन परीक्षार्थियों को अपने वाहनों तक जाना होगा। उन्होंने परीक्षार्थियों से दोपहर बाद 2:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एक घंटा पहले ही पहुंचने का आह्वान किया है, जिससे कि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटल बसों की मिलेगी सुविधा
एसपी ने कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क करवाने के बाद दर्शकों के लिए शटल बसों की सुविधा रहेगी। साथ ही इस बार टैक्सी चालक भी कचहरी चौक तक ही यात्रियों को उतार और बिठा सकेंगे। इसके आगे उन्हें नहीं जाने दिया जाएगा।
इन गतिविधियों पर प्रतिबंध : धर्मशाला में 4,8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान पैराग्लाइडिंग और स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा।
ये चीजें नहीं ले जा सकते : स्टेडियम में बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, मेटल की वस्तुओं, खाने-पीने के सामान, स्टिक, विवादित नारे लिखे पोस्टर और टी शर्ट ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

होटलों की हो रही जांच, 280 सीसीटीवी कैमरों लगाए
एसपी कांगड़ा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से धर्मशाला में सर्विलांस टीमें मुस्तैद हो गई हैं। धर्मशाला-मैक्लोडगंज में होटलों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा 280 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी एसपी ऑफिस के कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा स्टेडियम में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।


यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
धर्मशाला में पुलिस मैदान, डीआईजी आफिस, मिनी सचिवालय, डीसी आफिस, मेला मैदान दाड़ी, जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी, डिग्री काॅलेज धर्मशाला, चीलगाड़ी मार्ग के किनारे और सैनिक विश्राम गृह में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed