{"_id":"6813d0972e3f6b278c0cffdf","slug":"tips-given-to-hospital-workers-to-deal-with-disaster-kangra-news-c-95-1-kng1002-175402-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अस्पताल कर्मियों को आपदा से निपटने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अस्पताल कर्मियों को आपदा से निपटने के दिए टिप्स
Fri, 02 May 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न अस्पतालों से डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक-सह-विशेष सचिव डीसी राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में अस्पताल स्टाफ की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पतालों की तैयारियों और कर्मचारियों की सजगता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आपदा प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियों, अस्पतालों की आपात योजना, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र, रोगियों की सुरक्षा और समन्वित प्रयासों पर बल दिया। प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं के दौरान अस्पतालों की भूमिका, कार्ययोजना और समन्वय से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों को आपदा के समय त्वरित, संगठित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना था।