{"_id":"6a10848fe5f7f4c6120f8a02","slug":"tipper-jcb-caught-doing-illegal-mining-in-lambagaon-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235825-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लंबागांव में अवैध खनन करते पकड़ा टिप्पर-जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लंबागांव में अवैध खनन करते पकड़ा टिप्पर-जेसीबी
Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव में ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लंबागांव पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टिप्पर और जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया है। टिप्पर में रेत-बजरी भरी हुई पाई गई जबकि जेसीबी मशीन नदी किनारे खनन गतिविधियों में संलिप्त मिली। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों के चालकों से वैध खनन संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
पुलिस ने जेसीबी चालक अविनाश कुमार और टिप्पर चालक अजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ब्यास नदी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। संवाद