फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three-day exhibition begins at Kangra Art Museum, artworks become attraction

Kangra News: कांगड़ा कला संग्रहालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, कलाकृतियां बनीं आकर्षण

Tue, 19 May 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 May 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Three-day exhibition begins at Kangra Art Museum, artworks become attraction
धर्मशाला में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ पर पेंटिंग की जानकारी लेतीं एडीएम शिल्पी बेक्टा। -
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का सोमवार को आगाज हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यातिथि एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने किया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों के मास्टर आर्टिस्टों की शानदार कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जो यहां आने वाले पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला धर्मशाला की छात्राओं ने भी विशेष रूप से पहुंचकर इन कृतियों को निहारा। कला संग्रहालय की अध्यक्ष रीतु मलकोटिया ने बताया कि साइलेंट एक्सप्रेशन (मौन अभिव्यक्ति) के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से चार विख्यात कलाकार मनप्रीत, मनप्रीत देवगन, नवीन और रूपाली भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग और मांडला आर्ट सहित करीब 50 कलाकृतियां सजाई गई हैं, जिनमें से अधिकांश में प्रकृति के विविध रूपों को उकेरा गया है। इस दौरान सरस्वती स्वर संगम समूह के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि वर्ष 1977 से अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी अनमोल धरोहर, संस्कृति और समृद्ध इतिहास को संजोकर रखना है, ताकि इसे बिना किसी बदलाव के हमारी आने वाली भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed