{"_id":"673de5f3b8619d22cf06b448","slug":"three-accused-of-theft-in-gold-shop-in-bankhandi-arrested-kangra-news-c-95-1-kng1002-155241-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बनखंडी में सोने की दुकान में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बनखंडी में सोने की दुकान में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के तहत पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बनखंडी में अगस्त माह में हुई ज्वेलरी दुकान की चोरी के मामलो को पुलिस ने तीन महीने में सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के वारदात में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अगस्त में बनखंडी में एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को फिरोजपुर पंजाब से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने 15 दिन के भीतर पहले आरोपी आदित्य उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया जो फिरोजपुर का निवासी है।
अब पुलिस ने दो और आरोपियों, गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन (22) और सलमान रहमान उर्फ सलीम (23), दोनों फिरोजपुर निवासी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।