फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thousands of sheep farmers will benefit from increasing the support price of wool: Manoj

ऊन का समर्थन मूल्य बढ़ाने से हजारों भेड़पालकों को मिलेगा लाभ : मनोज

Tue, 24 Mar 2026 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Thousands of sheep farmers will benefit from increasing the support price of wool: Manoj
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर और अन्य। अमर उजाला
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊन के समर्थन मूल्य में 30 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर इसे 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा दिया है। इसका भेड़पालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सोमवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बजट में बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय का भेड़पालन व्यवसाय केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। मनोज कुमार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को 14 बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था, जिसमें भेड़पालकों की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन

वूल फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि भेड़पालकों के उत्थान के लिए सरकार 300 करोड़ रुपये का व्यापक प्रोजेक्ट ला रही है। इसके तहत जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वाले चरवाहों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलेगा। साथ ही बॉर्डर क्षेत्रों में जाने वाले भेड़पालकों को 20 हजार रुपये और अन्य क्षेत्रों के लिए 10 हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1970 से लंबित भेड़-बकरी परमिट की समस्या का भी समाधान किया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। सरकार अब गद्दी नस्ल के कुत्तों और स्थानीय बकरियों के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं चलाएगी। माइग्रेटरी ट्रैकों का विकास कर वहां इको-टूरिज्म शेल्टर बनाए जाएंगे, जिससे भेड़पालकों के साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

मनोज ने कहा कि सरकार की ओर से ऑर्गेनिक मीट और डेयरी उत्पादों की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए डिजिटल डाटा कलेक्शन शुरू किया जाएगा। मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि माइग्रेटरी रूट्स पर प्लांटेशन को लेकर सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, ताकि चरागाह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed