फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thousands of devotees attended the Mahakal temple

Kangra News: महाकाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

Sun, 31 Aug 2025 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees attended the Mahakal temple
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादो माह के तीसरे शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की और शनि शीला पर काले रंग की वस्तुएं अर्पित कर महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में सुबह चार बजे होने वाली आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और देर शाम को होने वाली आरती तक श्रद्धालु लाइनों में लगे रहे। मौसम के अनुकूल होने पर पिछले दो शनिवारों की अपेक्षा तीसरे शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दस्तक दी। प्रशासन की तरफ से नायब तहसील दार गुरमुख सिंह, जबकि मंदिर न्यास के ट्रस्टी ओम प्रकाश, रमेश चौधरी, विपिन राणा, नितिन कटोच, प्रीतम कटोच, जगदीश मेहता और रावमा स्कूल कृष्णा नगर के स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट्स विभिन्न कार्यों के लिए उपस्थित रहे। मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में कुलविंदर राणा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी राम कुमार शर्मा ने बताया कि भादो माह में शनि शीला पर तेल, तिल काले माह और काले रंग की वस्तुएं अर्पित करके नव ग्रहों की कुदृष्टि से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed