फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Those who live in glass houses do not throw stones at others' houses: Butail.

जिनके घर शीशे के होते है, वे दूसरों के घरों को पत्थर नहीं मारते : बुटेल

Thu, 08 Oct 2026 03:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Those who live in glass houses do not throw stones at others' houses: Butail.
पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए आशीष बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। जिनके घर शीशे के होते है, वे दूसरों के घरों को पत्थर नहीं मारते हैं। विधायक आशीष बुटेल ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के लगाए आरोपों के बाद यह तंज कसा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके स्वयं के चार-चार जगह वोट बने हैं, वह दूसरों पर क्या आरोप लगाएंगे। उन्हें इस बात की खुशी है कि पालमपुर में नए वोट बने हैं। इसमें त्रिलोक कपूर के दो बेटे और कई युवा साथी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि त्रिलोक कपूर और उनकी पत्नी के नाम बैजनाथ विधानसभा के फटाहर में वोट हैं, जबकि घुग्घर के 42 नंबर बूथ पर पालमपुर विधानसभा में भी दोनों का नाम वोटर लिस्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वोट उनका नगर निगम के वार्ड सात में बना है, जबकि उनके बेटों के दो वोट सूर्यदेव होटल के पते पर वार्ड दो में बने है। इससे साफ है कि दूसरों पर वोट चोरी के आरोप लगाने वाले स्वयं अपना हाल पहले जानें।
दो जगह पर उनके वोट होने से यह भी साफ नहीं है कि उन्होंने दो जगह वोट डाला या क्या किया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिलोक कपूर पालमपुर में टिकट को लेकर चिंतित है। इसलिए वह नगर निगम चुनाव में करोड़ों रुपये लगा कर भी हार गए। वह अब उन पर और उनके परिवार पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं।
बैजनाथ से पालमपुर आने वाले क्या जाने की पालमपुर की जनता कौन है और प्रवासी कौन है, जो वोट नए बनाने की बात त्रिलोक कपूर कर रहे हैं, उनके डबल कर दें तो भी भाजपा नहीं जीत पाती।

वह पालमपुर से अपना टिकट जाने के कारण बौखलाए हुए हैं। नगर निगम के दो बार चुनाव हुए और दोनों बार ही वह हार गए, जबकि भाजपा ने खूब पैसा भी खर्चा और लोगों को डराया धमकाया भी। पालमपुर एक शांत इलाका है, इसे शांत ही रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed