फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   This time, foreign birds will arrive late at Pong Lake.

Kangra News: पाैंग झील में इस बार देरी से दस्तक देंगे विदेशी परिंदे

Fri, 24 Oct 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Oct 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
This time, foreign birds will arrive late at Pong Lake.
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील का तापमान ज्यादा होने के कारण सुदूर देशों से आने वाले मेहमान परिंदों की इस बार देरी से दस्तक देने की संभावना है। वन्यप्राणी विभाग के मुताबिक नवंबर तक ठंडक बढ़ते ही मेहमान परिंदों की आमद में भी इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल कारमोनेन्ट प्रजाति के प्रवासी परिंदों सहित करीब 15 हजार स्थानीय परिंदे झील की रौनक बढ़ा रहे हैं। अनुमान है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह से पौंग झील विदेशी मेहमानों की दस्तक से गुलजार हो जाएगी। परिंदों की सुरक्षा के लिए वन्यप्राणी विभाग ने नगरोटा सूरियां और धमेटा परिक्षेत्र में चार-चार सुरक्षा टीमों का गठन कर लिया है। ये टीमें मेहमान परिंदों की वतन वापसी तक चौकसी के साथ सुरक्षा करेंगी।
विज्ञापन


हर साल रूस, साइबेरिया, चीन और तिब्बत जैसे सुदूर देशों से पक्षी अक्तूबर से मार्च तक पौंग झील में अठखेलियां कर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सर्दियों में जब पहाड़ों पर झील का पानी जम जाता है, तब ये मेहमान पौंग झील की तरफ रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौंग झील में इक्का-दुक्का मेहमान परिंदे आने शुरू हो गए हैं और अब इनकी गिनती की जाएगी। गणना की रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद शुक्रवार को ही पता चल पाएगा कि झील में किस प्रजाति के कितने परिंदों ने दस्तक दी है। फिलहाल इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए आठ सुरक्षा टीमों का गठन कर लिया गया है।
-सरिता, परिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed