{"_id":"61bb817c1dc4b01f656e192c","slug":"thieves-took-away-cash-and-cctv-cameras-kangra-news-sml393635063","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाच्छ में रात को दुकान से 10 हजर की नकदी और सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाच्छ में रात को दुकान से 10 हजर की नकदी और सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
कांगड़ा के जाच्छत में दोपहिया वाहनों के शोरूम में चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : Kangra
Link Copied
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत व्यापारिक कस्बा जसूर व आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से चोरियों का सिलसिला जारी है। लेकिन पुलिस प्रशासन आज दिन तक एक भी वारदात को सुलझा नहीं पाया है। ऐसे में कारोबारियों में डर का माहौल है। ताजा घटना में बुधवार रात चोरों ने जसूर के नजदीक जाच्छ स्थित सुधीर आटोमोटिब्स बाइक एजेंसी में सेंधमारी कर हजारों की चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर जसूर के नजदीकी छतरोली मार्केट में भी चोरों ने बुधवार रात को चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एजेंसी के मालिक सुधीर महाजन ने बताया कि चोरों ने उनके कारोबारी परिसर से 10 हजार की नकदी, 2 सीसीटीवी कैमरे, दो फोन और चांदी के पांच सिक्कों पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी के एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों की फुटेज भी रिकॉर्ड हुई है। इसमें चोरी का समय सुबह चार बजे के करीब का आ रहा है। देखना यह है कि क्या पुलिस इस फुटेज के चलते शातिर चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं।
विज्ञापन
भय के माहौल में जी रहे लोगों व दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कस्बा जसूर व आसपास के क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। चोरियों को अंजाम देने वाले शातिरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।