फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Instead of raising questions about the SIR, the Congress should present its own policies: Darshana Singh

एसआईआर पर सवाल उठाने के बजाय अपनी नीतियां बताए कांग्रेस : दर्शना सिंह

Tue, 27 Oct 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 Oct 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Instead of raising questions about the SIR, the Congress should present its own policies: Darshana Singh
दिल्ली रैली के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर। भाजपा की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार से हताश होकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।
भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता पर चर्चा की। दर्शना सिंह ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने के बजाय अपनी नीतियों और उपलब्धियों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल को कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय मंत्री बनाए जाने का उल्लेख करते हुए पार्टी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को धर्मशाला में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में संगठनात्मक जिला पालमपुर से करीब 3000 कार्यकर्ता और नागरिक भाग लेंगे। इसमें लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed