{"_id":"6adf49c06b56fd16000ee6bf","slug":"pensioners-dissatisfied-with-5-da-hike-to-stage-a-sit-in-from-november-12-kangra-news-c-95-1-kng1037-263491-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांच फीसदी डीए से संतुष्ट नहीं पेंशनर्स, 12 नवंबर से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांच फीसदी डीए से संतुष्ट नहीं पेंशनर्स, 12 नवंबर से धरना
Tue, 27 Oct 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
10 फीसदी बकाया महंगाई भत्ता और 196 माह के एरियर की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन बकाया वित्तीय लाभ जारी न होने पर नाराजगी जताई है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 12 नवंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर धरने दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पहली जुलाई 2023 और पहली जनवरी 2024 से देय चार-चार फीसदी महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसके अलावा 196 माह के महंगाई भत्ते और राहत के एरियर भी लंबित हैं। समिति ने 15 फीसदी महंगाई भत्ते के बजाय केवल पांच फीसदी देने पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने एचआरटीसी पेंशनरों का लंबित तीन फीसदी महंगाई राहत और छठे वेतन आयोग की 50 हजार रुपये की पहली किस्त सहित अन्य वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर वार्ता नहीं हुई तो धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।