{"_id":"6271696e9efee3245d01325b","slug":"thieves-entered-the-house-by-uprooting-the-kitchen-grill-took-away-the-jewelery-and-cash-worth-lakhs-kangra-news-sml407666489","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई की ग्रिल उखाड़ घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई की ग्रिल उखाड़ घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी उड़ाए
विज्ञापन
खज्जन में चोरो ने तोड़ा अलमारी का लॉकर।
- फोटो : Kangra
नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस थाने के अंतर्गत खज्जन पंचायत में चोरों ने रसोई घर की ग्रिल उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार परिवार पैदल यात्रा पर बाबा बालक नाथ मंदिर गया हुआ था। जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को रीना देवी पत्नी कुलदीप चंद निवासी खज्जन ने बताया कि उनका जेठ दीप कुमार अपने परिवार के साथ पैदल यात्रा पर गया हुआ है। मंगलवार सुबह जब वह उनके बरामदे में कुछ सामान लेने गई, तो देखा कि दीप कुमार के रसोई की ग्रिल उखड़ी पड़ी थी। उसने यह बात फोन पर अपने जेठ व जेठानी को बताई और इसके बाद पंचायत के उप प्रधान रोहित पठानिया को मौके पर बुलाया। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा पाया गया।
जेठानी सोनिया के मुताबिक अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और 24-25 तोले सोना व चांदी गायब पाया गया है। इसके बाद चोरी की वारदात में पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।