फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be no cultural evenings at the Dussehra festival in Shahpur.

Kangra News: शाहपुर के दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक संध्याएं नहीं होंगी

Sun, 21 Sep 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Sep 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
There will be no cultural evenings at the Dussehra festival in Shahpur.
शाहपुर (कांगड़ा)। एसडीएम कार्यालय परिसर शाहपुर में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपमंडल स्तर के सभी विभागीय अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि इस बार बरसात के कारण प्रदेश में आई आपदा से जन-धन को हुई भारी क्षति को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव की परंपरा को जीवित रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और दशहरा के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, कांग्रेस पेंशन सेल अध्यक्ष प्रदीप बलौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और दशहरा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed