{"_id":"68487e5ebb7339f5a60363a5","slug":"there-should-be-complete-arrangements-for-water-drainage-pwd-should-also-keep-machinery-ready-kangra-news-c-95-1-kng1004-180702-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पानी की निकासी के हों पूरे इंतजाम, मशीनरी भी तैयार रखे पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पानी की निकासी के हों पूरे इंतजाम, मशीनरी भी तैयार रखे पीडब्ल्यूडी
Wed, 11 Jun 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत मंगलवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय नूरपुर में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पानी की निकासी व्यवस्था को सुधारने और आपात स्थिति में सड़कें बंद होने पर मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नूरपुर से कंडवाल तक फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बरसात के मौसम में समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को मानसून से पूर्व समुचित ड्रेनेज प्वाइंट विकसित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। नूरपुर उपमंडल में फोरलेन कार्य की गति धीमी है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया कि सभी पेयजल योजनाओं को निरंतर रूप से संचालित रखा जाए। बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के खतरे को देखते हुए भंडारण टैंकों की सफाई एवं क्लोरीनेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। एसडीएम ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरसात के समय आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों को त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहना होगा।