फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no shortcut to success except hard work: Rajil

सफलता के लिए मेहनत के अलावा कोई शॉर्ट कट नहीं : राजिल

Sun, 15 Mar 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
There is no shortcut to success except hard work: Rajil
नूरपुर आर्य महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देत
संशोधित खबर.....
विज्ञापन

आर्य डिग्री कॉलेज के मेधावियों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक राजिल व्यास मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने की सलाह दी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. अनिल ठाकुर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इनमें शैक्षणिक क्षेत्र में नीना, अंशिता, आरती सुम्बरिया, अंजलि देवी, तमन्ना देवी, रुचि, कुशाग्र, ऊषा देवी, सिया वर्मा, डिंपल कुमारी, कनिका, आरती देवी, आरतीशा कुमारी, सिमरन, नेहा, रिया देवी, मोनिका देवी, पलक देवी, रंजना, काजल, अर्पिता, नैनवी, विनय कुमार, नूरजहां बेगम, कामाक्षी, कशिश पठानिया सहित अन्य विद्यार्थियाें को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद में करुणेश, निशांत राणा, नंदिनी देवी, रमनदीप, मंदीप, सिया, तनीषा और प्रिया चौधरी ने एथलेटिक्स और कुश्ती में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य गतिविधियों और संगठनों में रोहित कुमार, चाहत कैंथ, पलक, वंश कुमार, डिंपल कुमारी, अरुण मनहास, साहिल, आरुष, अजीत सिंह, श्रुति शर्मा, तनीषा, प्रथम कटोच, अंकिता धीमान, भव्य सिंह, सुनील, अनुराधा, सलोनी, श्रुति, विनय कुमार, अंजलि, कनिष्का, दिव्या सेन, शामली ठाकुर, अर्पिता, वंशिका सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed