फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no police station in Paragpur, questions are being raised on security

Kangra News: परागपुर में थाना नहीं, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Wed, 29 Oct 2025 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
There is no police station in Paragpur, questions are being raised on security
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा का अहम स्थल होने के बावजूद परागपुर में आज तक पुलिस थाना न खुलना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 70 के दशक में ब्लॉक की स्थापना हो जाने, दो धरोहर गांवों परागपुर व गरली के होने और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थित होने के बावजूद यहां पुलिस थाना न होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों को मामूली पुलिस कार्यों के लिए रक्कड़ या देहरा थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। क्षेत्रवासी संजीव, अजय, दिनेश, अभिषेक, कार्तिक, राजीव, ऋषभ, राहुल, अश्वनी, सुरेश, राजेश, राकेश व संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह अपने ससुराल क्षेत्र परागपुर की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए यहां तत्काल पुलिस थाना स्थापित करवाएं। उन्होंने कहा कि परागपुर अब डीएसपी कार्यालय का भी हकदार है और प्रदेश सरकार की इस अनदेखी से जनता में असंतोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed