फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no dearth of talent in rural areas: Jairam

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं : जयराम

Sun, 12 Mar 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is no dearth of talent in rural areas: Jairam
धर्मशाला। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग वूमन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न भार वर्गों के विजेता 24 खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया। वहीं विजेता, उपविजेता और बेस्ट पावर लिफ्टर को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज बेटियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। यह समाज के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा में राजनीति की दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष बाद भी केंद्रीय यूनिवर्सिटी का अपना भवन नहीं है, इसकी कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अब सीयू भवन निर्माण के एक भाग का कार्य शुरू हो गया है तथा दूसरे भाग का कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नशे का प्रचलन बढ़ गया है, जिसे हम खेलों के जरिए खत्म कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें तराश कर मंच प्रदान करने की। जयराम ने कहा कि खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे जहां भी खेलने जाएं, जीत-हार एक तरफ रखें और जिस क्षेत्र और शहर में आप गए हो, उसकी यादें हमेशा अपने जह्नन में रखें। उन्होंने कहा कि जो भी एक बार धर्मशाला आता है, वह इस शहर को भूल नहीं पाता। वहीं चैंपियनशिप के समापन अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे प्रदेश पर्यटन विकास निगम और पर्यटन विभाग के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि सीयू पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीयू के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार सीयू प्रशासन के साथ है। सीयू के मसले पर जहां भी जरूरत होगी, वह साथ देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed