फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There has never been such a useless management class in the history of Electricity Board: Kuldeep

बिजली बोर्ड के इतिहास में ऐसा निकम्मा प्रबंधक वर्ग कभी नहीं रहा : कुलदीप

Tue, 04 Jun 2024 02:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
There has never been such a useless management class in the history of Electricity Board: Kuldeep
जवाली(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ का भरमाड़ में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ज्वाली, नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिला हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की बिजली बोर्ड के इतिहास में ऐसा नकारा और निकम्मा प्रबंधक वर्ग कभी नहीं रहा है। बिजली बोर्ड लिमिटेड को कुप्रबंधन के चलते दिवालियापन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज 1 साल पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी, लीव-इन-कैशमेंट जैसे सेवानिवृत्ति लाभों की अदायगी भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड लिमिटेड को कुप्रबंधन के चलते दिवालियापन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की प्रदेश इकाई का नेतृत्व मुख्यमंत्री से मिलकर पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत करवाने का भरसक प्रयास करेगा ताकि पेंशनर्स के समस्याओं का समाधान हो और पेंशनर्स में व्याप्त भारी आक्रोश को कम किया जा सके। सम्मेलन में विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ इकाई जवाली के प्रधान राम लुभाया को 75 साल की आयु पूरा करने पर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष आरआर राणा, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, जिला चंबा के महासचिव नरसिंह रावत और संदला पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed