फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Theft accused sent to judicial custody

Kangra News: न्यायिक हिरासत में भेजा चाेरी का आराेपी

Mon, 14 Apr 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Theft accused sent to judicial custody
कांगड़ा। मंदिर बाजार कांगड़ा में 3 अप्रैल काे चाेरी की घटना काे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी अभिषेक निवासी कांगड़ा को अमृतसर से पकड़ा था और 40 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपी निखिल बहल की पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी निखिल बहल ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर अपनी भाभी के घर से नकदी और गहनों की चोरी की थी। सामान को लेकर दोनों आरोपी अमृतसर की ओर भागे थे और आरोपी निखिल को बीच रास्ते में धोखा देकर सामान लेकर चला गया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया था, जिसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे अब न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि आराेपी अभिषेक काे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और दूसरे आरोपी निखिल बहल की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed