फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Theft accused sent on three-day police remand

Kangra News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे चोरी के आरोपी

Thu, 08 Jan 2026 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Theft accused sent on three-day police remand
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा में दर्ज चोरी की प्राथमिकी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को न्यायालय प्रथम श्रेणी इंदौरा में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों और जांच की आवश्यकता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में पंकज निवासी गांव फतुआल, तहसील मुकेरियां और पारस कुमार उर्फ प्रिंस निवासी वार्ड-11, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर को मंगलवार को मुकेरियां से गिरफ्तार किया था। इंदौरा की बीरबल कॉलोनी में 18 दिसंबर को घर से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने की शिकायत कुलदीप वर्मा ने दर्ज करवाई थी। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि एएसपी नूरपुर धर्म चंद ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed