फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The work of laying tar on the ends of Riyund bridge begins

Kangra News: रियूंद पुल के छोरों पर तारकोल डालने का कार्य शुरू

Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The work of laying tar on the ends of Riyund bridge begins
पलवाना रियूंद खड्ड पुल के दोनों तरफ तारकोल बिछाती मशीन। -संवाद
धर्मशाला। कछियारी-भंगवार फोरलेन मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। मार्ग के अंतर्गत पलवाना स्थित रियूंद खड्ड पुल के दोनों छोरों पर सड़क को पक्का करने के लिए अंतिम रूप से तारकोल बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। निर्माण कंपनी की ओर से 17 सितंबर से इस नए पुल की एक लेन को हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है जिससे इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण और पुल के अधर में लटके रहने के कारण लंबे समय से रियूंद पुल के समीप यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। वाहन चालकों को सिंगल लेन और वैकल्पिक कच्चे मार्गों से हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ रहा था। अब दोनों तरफ सड़क का बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद कंपनी ने पहले एक लेन को पूरी तरह तैयार कर यातायात बहाल करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 17 सितंबर को एक लेन सुचारु होने के बाद दूसरी लेन और शेष बचे तकनीकी कार्यों को भी तेजी से निपटाया जाएगा। कछियारी से भंगवार तक के इस पूरे फोरलेन पैच को आगामी अक्तूबर तक शत-प्रतिशत पूरा कर पूरी तरह जनता को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके पूर्ण होते ही यात्रियों को न केवल जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी, बल्कि धर्मशाला और कांगड़ा के बीच सफर का समय भी काफी घट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पलवाना रियूंद खड्ड पुल के दोनों ओर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो बुधवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। वाहन चालकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वीरवार से पुल की एक लेन को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव तुरंत कम होगा। -धनंजय मिश्रा, साइट इंजीनियर, फोरलेन निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed