फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The truck overturned near the Gaj Khad bridge in the lounge, the driver died due to coming down

लंज में गज खड्ड पुल पर ट्रक के नीचे आने से चालक की मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The truck overturned near the Gaj Khad bridge in the lounge, the driver died due to coming down
लंज में गज खड्ड के पास पलटा हुआ ट्रक - फोटो : Kangra
लंज (कांगड़ा)। पुलिस चौकी लंज के तहत गज खड्ड पुल के पास ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर को पहले से अंदेशा हो गया था कि ट्रक संभाल पाना मुश्किल है। इसलिए उसने ट्रक से छलांग लगा दी थी। इसी दौरान ब्लॉक से भरा ट्रक उस पर ही पलट गया और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस चौकी लंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक के नीचे से निकाला। मृतक चालक की पहचान चेन सिंह (32) पुत्र रमेश चंद निवासी टकारला तहसील अंब ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि ड्राइवर के साले की शादी भी रविवार को ही होनी थी। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे शादी में हैं। ड्राइवर घर पर कमाने वाला अकेला ही था। चेन सिंह के चाचा और मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि चेन सिंह गरीब परिवार से था और जैसे-तैसे परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed