{"_id":"682ca00ea9f1756640097e9a","slug":"the-traders-of-paprola-expressed-their-objection-to-the-arbitrary-action-of-the-police-kangra-news-c-95-1-ssml1021-177898-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पपरोला के व्यापारियों ने पुलिस की मनमानी पर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पपरोला के व्यापारियों ने पुलिस की मनमानी पर जताया एतराज
Wed, 21 May 2025 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 21 May 2025 08:59 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला बाजार के व्यापारियों ने पुलिस की कथित मनमानी पर एतराज जताया है। व्यापारियों का कहना है कि बिना सूचना के ग्राहकों और व्यापारियों के वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को वर्षाशालिका के पास पार्क किए गए वाहनों के चालान किए गए, जबकि वाहन सड़क की सफेद लाइन के बाहर ही पार्क थे।
व्यापारियों में सौरभ सूद, सुनील दत, विशाल भटनागर, अक्षय गुप्ता, अशोक भाटिया, सोनी, योगिंद्र पॉल और कुशाग्र शर्मा आदि ने कहा कि प्रशासन ने हाल ही में पार्किंग स्थल निर्धारित किया था, लेकिन पुलिस उन निर्देशों का पालन नहीं कर रही। व्यापारियों का कहना है कि इस वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने विधायक और प्रशासन से उचित पार्किंग व्यवस्था करने और अनावश्यक चालानों को रद्द करवाने की मांग की है। उधर, डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड के पास गलत पार्किंग के कारण लंबा जाम लग रहा था, इसलिए पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित है।