{"_id":"689ddb5e0ed222ce470fc78c","slug":"the-tourist-city-is-deserted-even-on-a-long-weekend-without-tourists-kangra-news-c-95-1-kng1004-190852-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लंबे वीकेंड पर भी बिना पर्यटकों के पर्यटन नगरी सूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लंबे वीकेंड पर भी बिना पर्यटकों के पर्यटन नगरी सूनी
विज्ञापन
लंबे वीकेंड पर भी बिना पर्यटकों के पर्यटन नगरी सूनी
लगातार तीन छुट्टियां भी नहीं बढ़ा पाईं ऑक्यूपेंसी
होटल कारोबारियों की उम्मीदों को लगा झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद पर्यटन नगरी में पर्यटकों की चहलकदमी नहीं बढ़ी है। बरसात के चलते धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी तक ही रह गई है। इस बार वीकेंड पर तीन छुट्टियां होने के चलते होटल कारोबारियों को उम्मीद थी कि ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी लेकिन प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के सामने आ रहे मामलों के कारण पर्यटक पहाड़ों का रुख करने से गुरेज कर रहे हैं।
हिमाचल में लगातार बादल फटने, भू-स्खलन की घटनाएं बरसात के मौसम में सामने आ रही हैं। साथ ही जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते विभिन्न स्थानों पर कीचड़ और रास्ते बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल कारोबारियों को उम्मीद थी कि 15 अगस्त को लंबा वीकेंड होने के चलते मौसम खुलने पर पर्यटक पहाड़ों का रुख करेंगे, लेकिन बारिश का मौसम लगातार रहने के कारण उम्मीद के अनुसार इस वीकेंड पर भी ऑक्यूपेंसी नहीं बढ़ पाई है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि बरसात के कारण ऑक्यूपेंसी करीब पांच फीसदी ही रह गई है। इस वीकेंड पर मौसम खुलने और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते पर्यटक नहीं पहुंचे हैं। अब बरसात के मौसम के थमने के बाद ही पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।