फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The teacher gave his life by hanging in the forest of Danbri

अध्यापक ने फंदे से जूझ कर लगाया मौत को गले

Sun, 19 Sep 2021 08:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
The teacher gave his life by hanging in the forest of Danbri
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में आशापुरी मंदिर के साथ रहने वाले 49 वर्षीय राकेश कुमार ने पंडोल रोड के दानबड़ी के जंगल में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राजकीय उच्च विद्यालय हरेड़ में मुख्य अध्यापक के पद पर तैनात राकेश कुमार शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर को आ गया था। देर शाम तक घर पर न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने राकेश कुमार के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दानबड़ी जंगल में उनके शव को बरामद कर लिया। घटनास्थल के समीप ही राकेश कुमार ने अपनी गाड़ी को घर की तरफ मोड़कर लगा दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी जेब से एक नोट भी निकला है। शनिवार देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी रही। पुलिस के अनुसार मृतक राकेश कुमार कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था और उनका उपचार चल रहा था। राकेश कुमार मुख्य अध्यापक के पद पर तैनात था । लोगों के अनुसार मृतक राकेश कुमार सरल स्वभाव और मिलनसार था। राकेश कुमार की इस प्रकार हुई मौत पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। मृतक अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed