फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The supply of refined oil will start from 11, this time you will get two packets

Kangra News: 11 से शुरू होगी रिफाइंड की सप्लाई, इस बार मिलेंगे दो पैकेट

Wed, 09 Jul 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
The supply of refined oil will start from 11, this time you will get two packets
धर्मशाला। प्रदेश के डिपो में 11 जुलाई से रिफाइंड की सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी। इस बार उपभोक्ताओं को दो पैकेट रिफाइंड के दिए जाएंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को इस बार सस्ता रिफाइंड मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। निगम की ओर सामान्य कार्ड धारकों के लिए 125 और करदाताओं के लिए 131 रुपये प्रति लीटर की दर से से रिफाइंड दिया जाएगा। जो कि पिछले महीने से नौ रुपये सस्ता है। पूर्व में सामान्य राशनकार्ड धारकों को 134 और जबकि करदाताओं को 140 रुपये प्रति पैकेट रिफाइंड मिलता रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से किए गए सरसों के तेल के टेंडरों को अभी तक मंजूरी नहीं दी है। मिली जानकारी के अनुसार निगम के गोदामों में सरसों के तेल का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। इसके चलते अब डिपो में टेंडर न होने तक सरसों का तेल वितरित नहीं किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पिछले माह ही सरसों के तेल के दाम तय करके प्रस्ताव सरकार को भेजा है जिसस अभी अभी मंजूरी नहीं मिली है। सरकार की ओर से इस बार रिफाइंड के दो माह के टेंडर किए हैं जिसके चलते दो माह तक रिफाइंड की सप्लाई सुचारु रूप से चलेगी।
विज्ञापन



प्रदेश के डिपो में 11 जुलाई से रिफाइंड की सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी। पिछले माह के मुकाबले इस बार नौ रुपये सस्ता मिलेगा।
- अरविंद शर्मा, जीएम, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed