फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The spirit of democracy was on full display... The enthusiasm of the elderly outweighed the heat.

Kangra News: लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जज्बा... धूप पर भारी पड़ा बुजुर्गों का उत्साह

Fri, 29 May 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
The spirit of democracy was on full display... The enthusiasm of the elderly outweighed the heat.
पंचायत खैरा के गाडियाड्डा वार्ड के 94 वर्षीय हवलदार मुंशी राम ने व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे
खैरा/राजा का तालाब (कांगड़ा)। लोकतंत्र के महापर्व के तहत वीरवार को हुए दूसरे चरण के चुनाव में कांगड़ा जिले में उत्साह देखने को मिला। चिलचिलाती और तपती धूप से बचने के लिए लोगों ने सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों का रुख करना शुरू कर दिया था। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके बुजुर्गों ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरा के गाडियाड़ा वार्ड के रहने वाले 94 वर्षीय देश के सिपाही हवलदार मुंशी राम ने व्हीलचेयर पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजा का तालाब कस्बे की ग्राम पंचायत चकवाड़ी में लोकतंत्र का बेहद खूबसूरत नजारा दिखा। चलने में पूरी तरह असमर्थ 92 वर्षीय ठाकुरी देवी ने व्हीलचेयर के बजाय अपने परिवारजनों के कंधों का सहारा लिया और मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसी तरह खैरा कोठी के 83 वर्षीय बिहारी लाल तथा ग्राम पंचायत ठंडोल के 94 वर्षीय मल्लू राम ने भी पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।
विज्ञापन

विवेक से चुनें गांव की सरकार
राजा का तालाब कस्बे की ग्राम पंचायत चकवाड़ी में मतदान करने के बाद 92 वर्षीय ठाकुरी देवी ने समाज को एक बड़ा संदेश देते हुए कहा कि गांव की सरकार का चयन हमेशा विवेक और सूझबूझ से होना चाहिए, ताकि अच्छे और सच्चे प्रतिनिधि सामने आ सकें और ग्रामीण विकास को सही मायने में गति मिल सके। बुजुर्गों के इस गजब के जज्बे और जागरूकता ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को गरिमा प्रदान की, बल्कि मतदान केंद्रों पर मौजूद युवाओं और अन्य मतदाताओं को भी लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया।

पंचायत खैरा के गाडियाड्डा वार्ड के 94 वर्षीय हवलदार मुंशी राम ने व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे

पंचायत खैरा के गाडियाड्डा वार्ड के 94 वर्षीय हवलदार मुंशी राम ने व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed