फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The roof of the first block of Sukhashry Complex in Luthan is ready

Kangra News: लुथान में सुखाश्रय परिसर के वरिष्ठ नागरिक ब्लॉक की छत तैयार

Tue, 20 May 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The roof of the first block of Sukhashry Complex in Luthan is ready
लुथान में चल रही सुखाश्रय परिसर का निर्माण। स्रोत: विभाग
धर्मशाला। ज्वालामुखी के लुथान में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बन रहा सुखाश्रय परिसर आकार लेने लगा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत वरिष्ठ नागरिक ब्लॉक की निचली मंजिल का लैंटर डालकर तैयार कर दिया गया है। साथ ही अन्य ब्लॉकों की नींव रखने का कार्य भी जारी है। कई स्थानों पर पिलरों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सुखाश्रय परिसर का निर्माण लगभग 94 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 54.54 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। अब तक सरकार की ओर से 25 करोड़ रुपये की राशि विभाग को जारी की जा चुकी है। इसमें से सात करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बाकी बजट कार्य की प्रगति के अनुसार आगे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परिसर का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था और इससे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की गति पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में मिलेंगी सभी सुविधाएं
सुखाश्रय परिसर का तीन मंजिला भवन होगा। इसमें चार ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को पढ़ने रहने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पहला ब्लॉक प्रशासनिक कार्य और मनोरंजन का केंद्र होगा। दूसरे ब्लॉक में व्यावसायिक प्रशिक्षण और जमा दो स्तर तक का स्कूल होगा। तीसरे ब्लॉक में आवासीय परिसर और स्वास्थ्य देखभाल केंद्र, जबकि चौथे वरिष्ठ नागरिक ब्लॉक में ध्यान केंद्र, मंदिर और 400 महिला-पुरुषों के रहने की व्यवस्था होगी।

सरकार की ओर से 25 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिसमें से 7 करोड़ खर्च हो चुके हैं। शेष राशि आवश्यकता अनुसार सरकार जारी करेगी। -भरत भूषण भाटिया, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

यह भवन असहाय और जरूरतमंदों के लिए राहत का केंद्र बनेगा, जहां उन्हें सभी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। कार्य की गति संतोषजनक है। - राजेश शर्मा, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, कांगड़ा

लुथान में चल रही सुखाश्रय परिसर का निर्माण। स्रोत: विभाग

लुथान में चल रही सुखाश्रय परिसर का निर्माण। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed