{"_id":"699ca7761a2343b906042b86","slug":"the-road-up-to-samela-tanda-bypass-chowk-came-under-pwd-kangra-news-c-95-1-kng1037-221958-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समेला-टांडा बाईपास चौक तक सड़क हुई पीडब्ल्यूडी के अधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समेला-टांडा बाईपास चौक तक सड़क हुई पीडब्ल्यूडी के अधीन
Tue, 24 Feb 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। समेला पुरानी सुरंग से टांडा बाईपास चौक तक के महत्वपूर्ण सड़क मार्ग की जिम्मेदारी अब दोबारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास आ गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भंगवार से कच्छियारी तक नया फोरलेन तैयार होने के बाद पुराने खंड को राज्य सरकार को वापस सौंप दिया है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए एनएचएआई ने 11 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।
यह सड़क मार्ग मूल रूप से पहले भी राज्य सरकार के ही अधीन था, लेकिन अपना वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण एनएचएआई इसकी देखरेख कर रहा था। अब फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई के लिए इस मार्ग का महत्व कम हो गया है। इसी कारण इसे वापस पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया गया है। विभाग अब अपनी योजना के अनुसार इस मार्ग की सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार करेगा।
सड़क हस्तांतरण के साथ मिली 11 करोड़ रुपये की राशि से इस मार्ग की सूरत बदली जाएगी। निरंतर बढ़ते यातायात और टांडा मेडिकल कॉलेज की कनेक्टिविटी को देखते हुए इस खंड की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
समेला पुरानी सुरंग से बाईपास चौक टांडा तक यह मार्ग एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को वापस कर दिया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे और अप्रैल तक मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। -सुभाष चंद, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी मंडल कांगड़ा