{"_id":"67802866cc34b313ee0dbaf0","slug":"the-road-is-incomplete-the-favor-to-the-contractor-is-complete-kangra-news-c-95-1-kng1005-161224-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क अधूरी... ठेकेदार पर मेहरबानी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क अधूरी... ठेकेदार पर मेहरबानी पूरी
Fri, 10 Jan 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सकोह के रोडीकुट के लिए बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य तो कर दिया गया है लेकिन, सड़क को पक्का करने का कार्य डेढ़ साल से लटका हुआ है। यह सड़क धर्मशाला स्थित चिलगाड़ी से लोअर सकोह से होते हुए रोडीकुट के लिए बननी है।
धर्मशाला उपमंडल में इस सड़क के लिए 1.44 करोड़ रुपये की राशि 2023 में नाबार्ड के तहत मंजूर हुई थी। सड़क की लंबाई महज 1.8 किलोमीटर है, लेकिन अभी तक ठेकेदार ने महज 5.58 लाख रुपये का ही कार्य किया है। ठेकेदार को तीन बार चेतावनी मिलने के बाद भी सड़क का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।
इसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग ठेकेदार पर बार-बार मेहरबान हो रहा है। अब विभाग ने उसे 31 दिसंबर तक का वक्त इतनी छोटी सड़क को पक्का करने के लिए दिया है। हालांकि विभाग ने ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया है। विभाग की ओर से ठेकेदार को बार-बार मिल दी जा रही मोहलत के चलते रोडीकुट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में काफी रोष है। टायरिंग, डंगे और कटिंग सहित निर्माण कार्य किया जाना था, जिसमें से अभी तक केवल कच्ची सड़क ही निकल पाई है।
विज्ञापन
रोडीकुट निवासी नरेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद, जीगरी राम, भजन लाल, संजीव शर्मा और अन्य ने बताया रोडीकुट सड़क निर्माण से रोडीकुट के 874 लोगों को सीधे तौर पर फायदा होना था। साथ ही पंजलेहड़, अपरेर सहित गुलेरियां के 3,505 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से सुविधा मिलनी थी। एक दशक बाद नाबार्ड के तहत सड़क मार्ग को मंजूरी मिली थी। लेकिन, अभी भी हमारा इंतजार खत्म नहीं हुआ है। विभाग को टेंडर रद्द कर किसी और ठेकेदार को टेंडर देना चाहिए, ताकि समय पर कार्य पूरा किया जा सके।
,रोडीकुट के निर्माण कार्य की अवधि को बढ़ा दिया है। अब सड़क निर्माण कार्य को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना है। ठेकेदार को तीन से चार बाद चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद जुर्माना भी लगाया है। अब ठेकेदार ने काम नहीं करवाया तो टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
-दशमिंद्र पाल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग