{"_id":"69db8a30853998e351057f29","slug":"the-road-from-bhagsunag-temple-to-waterfall-will-be-improved-kangra-news-c-95-1-kng1046-229273-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भागसूनाग मंदिर से वाटरफॉल तक का सुधरेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भागसूनाग मंदिर से वाटरफॉल तक का सुधरेगा रास्ता
Mon, 13 Apr 2026 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
विकास की बात
-नगर निगम धर्मशाला 10 लाख रुपये करेगा खर्च
-पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
-- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। आस्था के केंद्र के साथ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भागसूनाग से वॉटरफाल के रास्ते की स्थिति का सुधार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम धर्मशाला 10 लाख रुपये का बजट खर्च करेगी। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से करीब दो किलोमीटर दूर भागसूनाग है। यहां से रोजाना स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों की आवाजाही होती है।
इसी मार्ग से होकर पर्यटक भागसू से वॉटरफाल की ओर रुख करते हैं। लोग झरने के सुंदर दृश्य का दीदार करने के साथ सेल्फी भी लेते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने रास्ते की मरम्मत का फैसला लिया है। इस सुधार से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सफर में काफी सुविधा मिलेगी।
इस बारे में नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पर्यटन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भागसूनाग मंदिर से लेकर वॉटरफाल मार्ग तक मरम्मत कार्य करवाने के लिए 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। इससे पर्यटन को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।