फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The road embankment collapsed, movement of heavy vehicles stopped

Kangra News: सड़क का डंगा गिरा, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The road embankment collapsed, movement of heavy vehicles stopped
गगल (कागड़ा)। गगल से सलोल मार्ग पर काथला माता मंदिर के पास सड़क के किनारे लगाया गया डंगा गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई। यह डंगा काफी दिन से धंस रहा था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। इसकी वजह से यह डंगा पूरी तरह ध्वस्त होकर गिर गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संपर्क सड़कों की इतनी बुरी हालत है कि वाहन चलाना तो दूर उन पर पैदल चलना भी दूभर है। गगल से सलोल, भोरवली और कोठढू गांवों के हजारों लोगों के लिए यह सड़क लाइफ लाइन है। इसके बंद हो जाने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग लंज के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने कहा कि सड़क पर जहां पर मलबा गिरा था, उसे हटा दिया गया है। जहां डंगा गिरा है, वहां फिलहाल कार और जीप को निकाला जा रहा है। अगर बारिश हो गई तो इस सड़क को पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्होंने कांगडा के एसडीएम और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed