फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The public should take stock of the work done on the ground: Parmar

धरातल पर किए कार्यों का हिसाब दे जनता : परमार

Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The public should take stock of the work done on the ground: Parmar
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश की जनता आज बुनियादी समस्याओं के संबंध में सरकार से जवाब मांग रही है। विभिन्न वर्गों में पनप रहे असंतोष को देखते हुए सरकार को अब केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर धरातल पर किए गए वास्तविक कार्यों का हिसाब जनता के समक्ष रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस ने जनता से बड़ी-बड़ी गारंटियां और वादे किए थे। अब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इनमें से कितनी गारंटियां पूरी हुईं, कितनी अधूरी हैं और कितनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश की जनता को वास्तविक स्थिति जानने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन

आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। किसान-बागवान उपज और बढ़ती लागत से परेशान हैं तथा कर्मचारी व पेंशनर अपने वित्तीय लाभों के लिए संघर्षरत हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को राजनीतिक आलोचना मानकर खारिज करने के बजाय तथ्यात्मक उत्तर दे। यदि कोई जनहितैषी योजना बंद की गई है, तो उसके कारण सार्वजनिक किए जाएं। जनकल्याणकारी योजनाएं किसी दल विशेष की नहीं होतीं। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बनने पर पूर्ववर्ती योजनाओं की समीक्षा कर जनहितैषी योजनाओं को दोबारा बहाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed