{"_id":"662e9994139094f9f7057714","slug":"the-police-have-arrested-a-woman-in-connection-with-the-theft-incident-that-took-place-three-days-ago-in-chandi-mata-temple-of-palampur-kangra-news-c-399-1-sml1046-136597-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंडी माता मंदिर में चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार, बच्ची भी हिरासत में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंडी माता मंदिर में चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार, बच्ची भी हिरासत में ली
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के चंडी माता मंदिर में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बच्ची ने चोरी की थी उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि इनका साथ देने वाली एक महिला की पुलिस को तलाश है। इन महिलाओं ने ही नाबालिग को मंदिर में चोरी के लिए भेजा था। पुलिस ने मामले में 80 प्रतिशत जेवरात की बरामदगी कर ली है। जानकारी के अनुसार पालमपुर नए बस स्टैंड के पास जय चंडी मंदिर में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसमें एक नाबालिग आरोपी चोरी करती दिखाई दी। साथ ही बाहर वाले कैमरे में कुछ महिलाएं भी दिखाई दीं थीं।
पुलिस ने शिकायत के बाद रीता देवी निवासी मेड टंडू, तहसील पधर, जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मंदिर में जो अंदर नाबालिग गई थी उसे भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को अभी इस मामले में एक और महिला की तलाश है। पुलिस ने माता के मंदिर से चोरी हुए जेवरात में से 80 प्रतिशत बरामदी कर ली है। मंदिर में करीब पांच लाख के गहने चोरी हुए थे। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जो बच्ची मंदिर के अंदर गई थी उसे भी पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।