फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The picture of the four-lane road near Gaggal Airport will be clear next week

Kangra News: गगल एयरपोर्ट के पास फोरलेन की तस्वीर अगले हफ्ते होगी साफ

Sat, 14 Jun 2025 06:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
The picture of the four-lane road near Gaggal Airport will be clear next week
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के पास और राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन कहां-कहां से गुजरेगा, इसकी स्थिति अगले हफ्ते तक साफ हो जाएगी। जिला प्रशासन की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से अगले सप्ताह बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में फोरलेन के मामले पर चर्चा की जाएगी और फोरलेन की क्या स्थित रहेगी, इस बारे में फैसला आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मंडी-पठानकोट फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत राजोल से ठानपुरी तक अभी तक सड़क की स्थिति को लेकर लोग असमंजस में हैं। फोरलेन की धुंधली तस्वीर के कारण गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के प्रभावित और इस फोरलेन के दायरे में आने वाले गांवों के लोग अपने घरों और अन्य निर्माण कार्याें को नहीं करवा पा रहे हैं। इसके चलते लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जिन लोगों के घर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आए हैं, वे अब जो जमीन बची है, उसे घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन घरों का निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं। लोग चाहते हैं कि फोरलेन की स्थिति स्पष्ट हो जाए, तो उन्हें फिर से विस्थापन नहीं झेलना पड़ेगा। ऐसे में सनौरा से लेकर पुराना मटौर तक सभी लोग फोरलेन की स्थिति स्पष्ट होने के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन

राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन निर्माण किस क्षेत्र से होकर गुजरेगा, इसको लेकर एनएचएआई से बैठक की जा रही है। अगले सप्ताह तक फोरलेन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि वह कहां से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

शिल्पी बेक्टा, एडीएम कांगड़ा


फोरलेन की यहां से गुजरने पर चली है चर्चा
राजोल से ठानपुरी तक फोरलेन अब धर्मशाला की तरफ से बनाने के प्रोपोजल पर चर्चाएं चली हुई हैं। इसमें फोरलेन का निर्माण राजोल, बीएसएफ सेंटर के साथ से भड़ौत बल्ला, कियोड़ियां, सलांगड़ी, चैतडू, पटोला, अनसोली और मटौर काॅलेज के नए बन रहे भवन के निकट से होते हुए कछियारी में मटौर-शिमला फोरलेन से जोड़ते हुए ठानपुरी तक पहुंचाए जाने की चर्चा चली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed