{"_id":"62cc6c3aca9739311045e4c3","slug":"the-pickup-collided-with-the-wall-the-driver-s-hand-was-chopped-off-kangra-news-sml4149314112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप डंगे से टकराई, चालक का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित पिकअप डंगे से टकराई, चालक का हाथ कटा
विज्ञापन
कोटला से तीन किलोमीटर दूर भेड़खड्ड में पहाड़ी से टकराई जीत।
- फोटो : Kangra
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला से तीन किलोमीटर दूर भेड़ खड्ड में मंडी से पठानकोट की ओर जा रही सब्जी से भरी हुई पिकअप गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में चालक का हाथ ही कट गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सब्जी से लदी पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 76-1786 मंडी से पठानकोट की तरफ जा रही थी। भेड़खड्ड के नजदीक चालक शोहिब अली पुत्र बरकत अली निवासी कटोला (मंडी) को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर पहाड़ी के साथ डंगे से जोर से टकरा गई। इससे चालक का हाथ ही कटकर अलग हो गया।
पिकअप के डंगे से टकराने के कारण सारी सब्जी सड़क पर बिखर गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोटला प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक के हाथ को कटा हुआ पाया। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद बिखरी सब्जियों कटे हुए हाथ को ढूंढा। चालक को सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया। यहां से चालक को टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी जवाली मनोज कुमार और एसएचओ भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।