फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The office of the Chamber of Commerce was locked before inauguration

Kangra News: उद्घाटन से पूर्व व्यापार मंडल के कार्यालय पर जड़ दिया ताला

Wed, 16 Apr 2025 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 08:30 AM IST
विज्ञापन
The office of the Chamber of Commerce was locked before inauguration
ताला लगे कार्यालय का सांसद इंदु गोस्वामी ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने ताला लगाने का किया विरोध, भवन की मरम्मत पर खर्च हुए 15 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। व्यापार मंडल के ताले लगे कार्यालय का उद्घाटन सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है। व्यापार मंडल ने नगर परिषद के तहत आने वाले बैजनाथ पंचायत के पुराने पंचायत घर में व्यापार मंडल का कार्यालय शुरू करने के लिए कमरे लिए हुए हैं और बाद में इन पुराने कमरों की मरम्मत कर इन्हें नए कार्यालय का रूप दिया गया। इस कार्यालय के उद्घाटन के लिए व्यापार मंडल के प्रधान मनोज कपूर ने मंगलवार को भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी को आमंत्रित किया था।
सांसद के साथ बैजनाथ के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी भी आ गए। लेकिन कार्यालय पर नगर परिषद के ताले लगे हुए थे। इस कारण इंदु गोस्वामी ने उद्घाटन पट्टिका से पर्दा हटाकर इस कार्यालय के उद्घाटन की रस्म अदा कर दी। ऑफिस के बाहर आयोजित समारोह में व्यापार मंडल के प्रधान मनोज कपूर ने इस प्रकरण पर रोष जताया और मंच से भाजपा का दामन थामने की घोषणा कर दी। मनोज कपूर का कहना है कि इंदु गोस्वामी ने व्यापार मंडल के तहत व्यापारियों के लिए होने वाले कई कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराया है। कहा कि इस उद्घाटन के लिए पहले ही इंदु गोस्वामी को मुख्य अतिथि और विधायक किशोरी लाल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले विधायक किशोरी लाल ने इस कार्यक्रम में आने पर असमर्थता जताई। इसके चलते मंगलवार को 15 लाख से मरम्मत के कार्य किए गए ऑफिस का सांसद इंदु गोस्वामी से उद्घाटन करवा दिया गया। इंदु गोस्वामी ने भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बात करते हुए कहा कि विकास के लिए सबको एक साथ कार्य करना चाहिए। इस मौके पर नप की अध्यक्ष आशा भाटिया, पार्षद अमित कपूर और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- व्यापार मंडल को दिए गए कमरों की दस्तावेज संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक व्यापार मंडल ने लीज की दस्तावेज संबंधी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है। इसके चलते ही नप ने ताले लगाए हैं। औपचारिकताओं के पूरा होने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। - आदित्य चौहान, सचिव, नगर परिषद बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed