फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Municipal Corporation will handle the cleaning arrangements during the Assembly session.

Kangra News: विधानसभा सत्र के दौरान नगर निगम संभालेगा सफाई व्यवस्था

Sat, 22 Nov 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Nov 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will handle the cleaning arrangements during the Assembly session.
जोरावर स्टेडियम सहित परिसर के बाहर होगी शौचालयों की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान वहां सफाई का जिम्मा नगर निगम धर्मशाला संभालेगा। परिसर के भीतर और बाहर भी सफाई की व्यवस्था नगर निगम के सफाई कर्मचारी देखेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम धर्मशाला को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शीतकालीन सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम और परिसर के बाहर अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि सत्र के दौरान सरकार के पास आने वाले फरियादियों को शौचालय के लिए परेशान न होना पड़े। जोरावर स्टेडियम और परिसर के बाहर दो-दो शौचालय स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र के दौरान हर दिन अपनी मांगों को लेकर लोग और कई संघ सरकार के समक्ष पहुंचते हैं। ऐसे में पहले उन्हें जोरावर स्टेडियम में पास बनवाना पड़ता है उसके बाद उन्हें अंदर भेजा जाता है। लोगों के ग्रुप में से केवल पांच से सात लोगों को ही अंदर भेजा जाता है और बाकी के लोग जोरावर स्टेडियम में ही रहते हैं। ऐसे में उनके लिए वहां अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि खुले में गंदगी न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें सफाई, पानी, सड़क, सुरक्षा के सभी इंतजामों को सत्र से पहले पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed