फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The miscreants stole four lakh rupees from the account by sending a link on Yono app

कांगड़ा: योनो एप पर लिंक भेज शातिरों ने खाते से उड़ाए चार लाख रुपये

Wed, 08 Feb 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The miscreants stole four lakh rupees from the account by sending a link on Yono app
धर्मशाला। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने को लेकर बैंकों और पुलिस की ओर से बार-बार जागरूक किए जाने के बावजूद बहुत से लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन ठगी के मामलों में रोक नहीं लग पा रही है। ऑनलाइन ठगी का ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज हुआ है। योनो एप पर लिंक भेजकर शातिरों ने धर्मशाला के एक निवासी के बैंक खाते से 4 लाख 5 हजार 989 रुपये उड़ा लिए हैं।
विज्ञापन

शातिरों से सबसे पहले एक व्यक्ति को अज्ञात लिंक भेजा। खाताधारक ने जैसे ही क्लिक किया, उनके एक ही खाते से तीन ट्रांजेक्शन हुईं। इन तीन ट्रांजेक्शन में ठगों ने खाते से 4 लाख 5 हजार 989 रुपये उड़ा लिए। इसके बाद पीड़ित ने धर्मशाला पुलिस थाने पहुंचकर खुद के साथ हुई ठगी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबर से किसी ने उन्हें एसबीआई का अधिकारी बनकर फोन किया। उन्होंने बताया कि आपका योनो एप बंद होने वाला है। अगर आप एप का इस्तेमाल आगे भी जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें एप को अपडेट करना होगा। इसके बाद एप अपडेट करने के लिए उनके मोबाइल में एक मैसेज के जरिये लिंक आया। वे ठग के झांसे में आ गए और लिंक पर क्लिक कर उसके बताए अनुसार आगे प्रोसेस करते गए।
विज्ञापन

धर्मशाला थाना प्रभारी सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनजान लिंक पर न करें क्लिक : एसपी
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि आजकल ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। वे मोबाइल पर मैसेज और ई-मेल में कुछ अनजान लिंक भेजते हैं, जिनमें लकी ऑफर और कैशबैक देने का वादा किया जाता है। कई बार लोग इस जाल में फंस जाते हैं और लिंक पर क्लिक कर लेते हैं। ऐसे में उनकी जानकारी ठगों के पास पहुंच जाती है और एक झटके में उनका अकाउंट खाली हो जाता है। इसलिए कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed