फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The memory card of the shop's CCTV system was found and sent for investigation.

Kangra News: दुकान के सीसीटीवी सिस्टम का मेमोरी कार्ड मिला, जांच को भेजा

Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The memory card of the shop's CCTV system was found and sent for investigation.
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर उप तहसील के गंदड़ बाजार में रविवार रात को हुई चोरी के मामले में दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी सिस्टम का मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ, जो खुल न पाने के कारण जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने इस ज्वैलरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी तैयारी की थी। दुकानों के बाहर अलग-अलग एंगल में लगे चार सीसीटीवी कैमरों के तार काटे गए हैं, जबकि भीतर विपरीत दिशा में लगे दो कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि तार काटे जाने से पहले की कुछ गतिविधियां कैमरों में कैद हो सकती हैं। वहीं, दुकान के पिछले हिस्से से देसी और अंग्रेजी शराब की दो खाली बोतलें मिलने से यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान में ही शराब पी होगी। इसके अलावा दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरों ने वारदात के बाद दुकान में आग लगाने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन

इसी समयावधि के आसपास शिवनगर से सटे गांव में भी एक बंद मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। मकान की मालकिन मायके गई हुई थी और पास के कमरे में सो रही उसकी जेठानी को संदिग्ध हलचल का आभास हुआ तो उसने तुरंत बिजली जला दी। इसके बाद किसी के भागने की आवाज आई। शोर मचते ही गांव वाले जाग गए। तब तक चोर घरों से कुछ दूरी पर खड़ी गाड़ी में सवार होकर फरार हो चुके थे। पुलिस इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed