{"_id":"67d32af82caf8c94ce0cd358","slug":"the-last-evening-was-in-the-name-of-gaurav-kaku-kangra-news-c-399-1-sml1046-275376-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गौरव-काकू के नाम रही अंतिम संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गौरव-काकू के नाम रही अंतिम संध्या
Fri, 14 Mar 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर प्रस्तुति देते काकू राम ठाकुर। स्रोत : आयोजक
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर का जिला स्तरीय होली मेला वीरवार को संपन्न हो गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि रूप शिरकत की। जिलास्तरीय होली मेला की अंतिम सांस्कृतिक हिमाचली कलाकार गौरव कौंडल, काकू राम ठाकुर और अमित मित्तू के नाम रही।
बटुआ फेम गौरव ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। समापन समारोह पर एसडीएम संजीव ठाकुर ने डीसी हेमराज बैरवा को शाल-टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समापन समारोह से पूर्व छिंज का भी आयोजन किया गया। छिंज में कांगड़ा के रजत ने हमीरपुर के शिवम को हराकर कुश्ती अपने नाम की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने पहलवान को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।