फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The house of the accused of murder of an elderly couple was burnt, the clothes were ashes

Kangra News: बुजुर्ग दंपती की हत्या के आरोपी का मकान जला, सामान-कपड़े राख

Mon, 07 Aug 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The house of the accused of murder of an elderly couple was burnt, the clothes were ashes
नूरपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत में बुजुर्ग दंपती के दोहरे हत्याकांड के आरोपी का रिहायशी मकान रविवार को रहस्यमयी ढंग से आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि, इस आगजनी के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना में आरोपी का घर, सामान और कपड़े इत्यादि जल गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई और मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पुलिस को कोपड़ा डबल मर्डर केस के आरोपी का रिहायशी मकान जलने की सूचना मिली, जिसके तुंरत बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इस वारदात के बाद से आरोपी का परिवार घर में नहीं था, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर आरोपी के घर के बाहर पहरा लगा दिया था। अभी दो दिन पहले ही पुलिस का पहरा हटाया गया था और रविवार को ही आरोपी का रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। उधर, इस संदर्भ में डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed