फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The government did not take a quick decision

ऐतिहासिक शिव मंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे

Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The government did not take a quick decision
धर्मशाला। कांगड़ा ऐतिहासिक शिव मंदिर में आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास ने लॉकडाउन के बाद पहली बार बुधवार को मंदिर न्यास की परिक्रमा करने के लिए लगाई गई रोक को हटा दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंदिर की परिक्रमा और मंदिर के अंदर स्थित पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने की अनुमति किसी भी श्रद्धालु को नहीं थी। मंदिर न्यास द्वारा बनाए गए रास्ते के तहत ही श्रद्धालु दूर से ही शिवलिंग के दर्शन कर सकते थे। बुधवार से मंदिर न्यास ने मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा करने के लिए लगाई गई राशियों के रास्ते को को हटा दिया है।
विज्ञापन

अब श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे, लेकिन श्रद्धालु अब भी पवित्र शिवलिंग के दर्शन पूर्व की भांति दूर से ही करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में मंदिर न्यास श्रद्धालुओं के लिए शिवलिंग के दर्शन नजदीक से करने की अनुमति भी प्रदान कर सकता है। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर में परिक्रमा कर सकेंगे उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अंदर के परिसर को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed