फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The election has become a matter of spokespersons of a particular region: Jagmohan

चुनाव खास क्षेत्र के प्रवक्ताओं का बनकर रह गया : जगमोहन

Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The election has become a matter of spokespersons of a particular region: Jagmohan
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला स्कूल प्रवक्ता संघ के चुनाव का बहिष्कार करने वाले नाराज गुट ने दावा करते हुए कहा कि रविवार को परौर में हुए संघ के चुनाव में मात्र 80 से 100 लोगों ने ही हिस्सा लिया। हाल ही में कांगड़ा जिला स्कूल प्रवक्ता संघ से महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता जगमोहन सिंह ने कहा कि संघ दावा करता है कि जिला कांगड़ा में करीब 800 प्रवक्ता मेंबर हैं लेकिन चुनाव में मात्र 80 से 100 प्रवक्ताओं के पहुंचने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चुनाव खास क्षेत्र के प्रवक्ताओं का चुनाव बनकर रह गया है।
विज्ञापन

जगमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि भीड़ ज्यादा दिखाने के लिए प्रवक्ताओं के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। साथ ही अन्य संघों के अध्यापक भी शामिल हुए। मात्र 80 लोगों ने अपना प्रधान चुन लिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव का बहिष्कार करने वाले आठ ब्लाकों के प्रवक्ता शीघ्र एक बैठक का आयोजन करेंगे, जिसमें फैसला लिया जाएगा कि कांगड़ा में प्रवक्ताओं की आवाज उठाने के लिए अलग से नया संगठन खड़ा किया जाए या नहीं। बैठक की तारीखों को शीघ्र एलान कर दिया जाएगा। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्यों से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें आगामी रणनीति बनाने के लिए नूरपुर से सुशील कौशल, कांगड़ा से सुनील पराशर, शाहपुर से विजय राणा और धर्मशाला से देशराज और रिषभ चंबियाल ने फोन पर समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed