Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The drug de-addiction centre will be reopened in Prayas Bhawan, which has been closed for six years.

Kangra News: छह साल से बंद प्रयास भवन में फिर चलेगा नशा निवारण केंद्र

Wed, 26 Nov 2025 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The drug de-addiction centre will be reopened in Prayas Bhawan, which has been closed for six years.
धर्मशाला। कोरोना काल के पहले से धर्मशाला के प्रयास भवन में बंद पड़ा नशा निवारण केंद्र अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। करीब छह साल बाद नशाग्रस्त लोगों को नशे की लत से दूर करने का प्रयास रेड क्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से किया जाएगा। केंद्र में करीब 15 नशाग्रस्त व्यक्तियों को रखने का प्रावधान किया गया है। अब नशे की लत को छुड़वाने के लिए लोगों को नूरपुर स्थित नशा निवारण केंद्र नहीं जाना पड़ेगा या निजी केंद्रों में हजारों रुपये खर्च करने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

अब प्रयास भवन धर्मशाला में नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को परामर्शदाता एवं मनोवैज्ञानिक की ओर से निशुल्क परामर्श का प्रावधान भी उपलब्ध है। नशे की लत से ग्रस्त हो चुके लोगों के इलाज के लिए इस केंद्र में पारिवारिक परामर्श, व्यक्तिगत परामर्श, कला चिकित्सा, योग चिकित्सा, मनोरंजन चिकित्सा, भक्ति चिकित्सा, पुनरावृत्ति निवारण चिकित्सा, व्यावसायिक पुनर्वास, आंतरिक खेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

नशा निवारण केंद्र में भर्ती लोगों को निशुल्क दवाइयां और काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। केंद्र में परामर्शदाता, मनोवैज्ञानिक, वार्ड बॉय और हाउसकीपिंग स्टाफ की टीम कार्यरत है। नशा निवारण केंद्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रयास भवन के दूरभाष नंबर 01892-224408 पर लोग संपर्क कर सकते हैं। वर्ष 2019 से फंड की कमी के चलते केंद्र को बंद कर दिया गया था। इससे बाद 2023 में केंद्र को दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मशाला के प्रयास भवन में फिर से नशा निवारण केंद्र शुरू कर दिया गया है। केंद्र में 15 नशाग्रस्त लोगों को इलाज सहित अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिससे व्यक्ति नशे को आसानी से छोड़ सके। केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। अगर कोई नशा छुड़वाने के लिए आना चाहता है तो वे रेड क्रॉस सोसायटी से संपर्क कर सकता है।- ओपी शर्मा, सचिव, कांगड़ा जिला रैड क्रॉस सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed