फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The doors of Adi Himani Chamunda Temple are closed, now the pilgrimage will take place after March 15.

Kangra News: आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट बंद, अब 15 मार्च के बाद होगी यात्रा

Tue, 02 Dec 2025 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
The doors of Adi Himani Chamunda Temple are closed, now the pilgrimage will take place after March 15.
चामुंडा (कांगड़ा)। धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट शुक्रवार से शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिए गए। सामान्य तौर पर हर वर्ष 15 नवंबर को कपाट बंद कर दिए जाते थे, लेकिन इस बार मौसम साफ रहने और मंदिर के निर्माण कार्य चलते रहने के कारण इन्हें एक दिसंबर को बंद किया गया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे 15 मार्च से पहले हिमानी चामुंडा की यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि 15 मार्च 2026 तक निर्धारित रोक लागू रहेगी और इसके बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। कपाट बंद होने के दौरान मंदिर की ओर से कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा, सुरिंद्र दीक्षित, विपिन, मुख्य पुजारी बबलू, विनय सैनी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed