{"_id":"6a3843fa5ca3d1b0e2005b0b","slug":"the-district-magistrate-inspected-bal-ashram-saliyana-kangra-news-c-95-1-ssml1021-240787-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिलाधीश ने बाल आश्रम सलियाणा का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिलाधीश ने बाल आश्रम सलियाणा का किया निरीक्षण
Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने रामानंद गोपाल रोटरी बाल देखरेख संस्थान सलियाना का औचक निरीक्षण किया। वहां बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के रहने के कमरों, स्वच्छता व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया और साफ-सफाई के उच्च मानक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।
इस अवसर पर एसडीएम पालमपुर, तहसीलदार पंचरुखी और बाल विकास परियोजना अधिकारी भी मौजूद रहे। संस्था के चेयरमैन डॉ. अश्विनी शर्मा और सचिव ने जिलाधीश को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों, व्यवस्थाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाधीश ने कहा कि बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संस्थान की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी बनाए रखने को भी कहा।