फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The dead body of an army soldier found hanging on leave, was to return to duty on March 16.

Kangra: घर छुट्टी आए सेना के जवान का फंदे से लटका मिला शव, 16 मार्च को लौटना था ड्यूटी पर

Wed, 11 Mar 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खुंडियां (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खुंडियां (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 08:29 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के लगड़ू गांव में एक सैन्य जवान संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला है। 

विज्ञापन
The dead body of an army soldier found hanging on leave, was to return to duty on March 16.
खुदकुशी।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लगड़ू गांव में एक सैन्य जवान संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला है। अविनाश ठाकुर पुत्र कुशल ठाकुर 5 जैक राइफल में मध्य प्रदेश के महू में तैनात थे और एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। उन्हें 16 मार्च को वापस ड्यूटी पर जाना था।

विज्ञापन

अविनाश वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हुए थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके पिता मजदूरी करते हैं। अविनाश अभी अविवाहित थे और अपने पीछे माता-पिता व एक विवाहित बहन छोड़ गए हैं। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed